दिल्ली : पीडब्ल्यूडी के सभी नालों की सफाई के आदेश

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को मानसून के मौसम में सड़कों पर पानी जमा होने से रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी के सभी नालों की सात जून तक सफाई करने का आदेश दिया।

जैन ने यह निर्देश मंडोली जेल रोड और मंडोली गांव की सड़कों और नालों के औचक निरीक्षण के बाद दिया।

उन्होंने मीडिया से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न जगहों पर 1000 पंप लगाए जाएंगे, ताकि सड़कों पर पानी जमा होने पर उन्हें निकाला जा सके।

मंत्री ने कहा, “मानसून के समय जल भराव की मुख्य वजह बारिश से पहले नालों की सफाई नहीं होना है। मैं इस पर व्यक्तिगत रूप से निगाह रखूंगा।”

जैन के अनुसार, एक समन्वय समिति बनाई जाएगी, जिसमें सभी संगठन नालों की सफाई का कार्य सुनिश्चित करेंगे। इसमें पीडब्ल्यूडी और नगर निगम शामिल होंगे। इस मुद्दे पर कोई दोषारोपण नहीं किया जाएगा।

बाद में सत्येंद्र जैन ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल का दौरा किया और वहां भंडार का जायजा लिया।

जैन के पास स्वास्थ्य विभाग भी है और उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार वेक्टर जनित बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493