मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में एंटी रोमियो स्क्वाड ने सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, मार्केट, मॉल, विद्यालय, बस स्टेशनों एवं रेलवे स्टेशनों के बाहर और पार्को में अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल दो लाख से अधिक स्थलों पर सात लाख 42 हजार से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इस अवधि में तीन लाख 38 हजार से अधिक व्यक्तियों को पुलिस द्वारा दोबारा गलती न करने के लिए सचेत किया गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा इस संबंध में कुल 538 अभियोग पंजीकृत कर 1264 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
इस अभियान में राह चलती बालिकाओं एवं महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सादे कपड़ों में महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई ताकि शोहदों द्वारा आपत्तिजनक हरकत करने के संबंध में सही सूचना मिल सके।
dharmpath.com dharmpath