बिहार में 12वीं के निराशाजनक नतीजे पर विपक्ष बिफरा

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 12वीं के निराशाजनक परिणाम पर विपक्ष ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने कहा कि 12वीं (इंटर) के परीक्षा परिणाम ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

उन्होंने कहा, “बिहार की मेधा का पूरी दुनिया में लोहा माना जाता है, लेकिन इंटर के परिणाम ने उसे धूलधूसरित कर दिया है। पिछले वर्ष घपला-घोटाले के बदनुमा दाग से शिक्षा व्यवस्था कलंकित हुई, तो इस बार चौपट शिक्षा व्यवस्था के कारण।”

भाजपा के नेता ने कहा कि इंटर के विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय की परीक्षा में शामिल साढ़े बारह लाख छात्र-छात्राओं में से आठ लाख परीक्षार्थियों का असफल हो जाना यह बताने के लिए पर्याप्त है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल है।

इधर, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जहां सभी राज्यों के बोर्ड के अच्छे नतीजे आ रहे हैं, वहीं बिहार इंटर के परीक्षा परिणाम से यह पता चलता है कि यहां शिक्षा व्यवस्था चौपट है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को अपनी कमी स्वीकार करनी चाहिए। कमी स्वीकार कर ही इसमें सुधार किया जा सकता है।

इस साल इंटर के नतीजे काफी निराशाजनक रहे हैं। विज्ञान संकाय में सिर्फ 30़ 11 प्रतिशत पारक्षार्थी ही सफल हुए हैं, जबकि कला संकाय में 37़ 13 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है और वाणिज्य संकाय में 73़ 76 परीक्षार्थी सफल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493