राज्यमंत्री ने कहा, “अब वीआईपी कल्चर खत्म हो चुका है। अखिलेश के राज में सैफई और रामपुर सहित कुछ जिलों में ही बिजली आती थी। लेकिन अब गोरखपुर से गाजीपुर, सैफई से सिद्धार्थ नगर, सभी को समान रूप से बिजली मिल रही है।”
उन्होंने कहा कि बीती सरकार में नेता पुलिस का गठजोड़ था और अब कानून का राज है।
यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द सभी जिलों में बहुमंजिला पार्किं ग बनवाने जा रही है। जिलों में सार्वजनिक शौचालय बनेंगे।
उन्होंने बताया, “हर जिले में गौशाला का निर्माण होगा और इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। आवारा पशुओं के लिए अलग स्थान होगा।”
dharmpath.com dharmpath