नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई हुई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज बारिश होने की कम ही संभावना है लेकिन कुछ हिस्सों में शआम तक गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 65 फीसदी दर्ज की गई। बुधवार को 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई।
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath