पटना, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है, जिससे उमस भरी गर्मी बनी हुई है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में बढ़ने के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 39़.8 डिग्री सेल्सियस और गया का 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath