लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अधिकांश जिलों में गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।
लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अधिकांश जिलों में गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक तापमान में और इजाफा होने की संभावना है और धूल भरी हवाएं चलेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्घि होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनमत तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 26.5 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath