बिहार : कला संकाय का टॉपर गिरफ्तार, परीक्षा परिणाम निलंबित

पटना, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 12 वीं के कला संकाय के इस वर्ष टॉपर रहे गणेश का परीक्षाफल शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। इस बीच परीक्षा फॉर्म में गलत जानकारी देने को लेकर गणेश को फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यहां शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गणेश ने जन्मतिथि को लेकर परीक्षा फार्म में गलत जानकारियां दी थी। इसका खुलासा होने के बाद समिति द्वारा पटना के कोतवाली थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

आनंद किशोर ने बताया कि गणेश ने इससे पहले 1990 में 10 वीं (मैट्रिक) की परीक्षा दी थी जिसमें उन्होंने अपनी जन्मतिथि सात नवंबर 1975 लिखवाई थी। इस वर्ष इंटर की परीक्षा में उन्होंने अपनी जन्मतिथि दो जून 1993 दर्ज करवाई है।

आनंद किशोर ने बताया कि गणेश ने 1990 में मैट्रिक की परीक्षा झारखंड के गिरीडीह के एक विद्यालय से दी थी जबकि मौजूदा परीक्षा फार्म में उन्होंने 2015 में समस्तीपुर के लक्षमीनिया से मैट्रिक में पास होना बताया है।

आनंद किशोर ने साफ किया है कि गणेश की उत्तर पुस्तिका में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा अभी प्रकाश में आया इस कारण समिति ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गणेश का मैट्रिक का परिणाम में निलंबित कर दिया गया है तथा उससे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इधर, गणेश ने गिरफ्तारी के बाद किसी भी फर्जीवाड़े से इंकार किया है।

उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के रामनंदन सिंह जगदीप नारायण सिंह हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने वाले गणेश इस वर्ष कला संकाय में 82 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाकर टॉपर है। गणेश को संगीत विषय के प्रायोगकि परीक्षा में 70 में से 65 अंक मिले हैं। उनके टॉपर बनने के बाद से ही स्थानीय मीडिया में उन पर सवाल लगातार उठ रहे थे।

इस साल बिहार बोर्ड के इंटर के 64 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं, इसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। सरकार का दावा है कि परीक्षा में नकल नहीं करने दी गई जिसके कारण ये नतीजे आए हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी 12वीं के परीक्षा परिणाम के बाद टॉपर्स घोटाला का मामला सामने आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493