श्रीनगर , 3 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सेना के वाहन पर किए गए हमले में छह जवान घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के हिल्लार (काजीगुंड) में सेना के वाहन पर गोलियां बरसाईं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath