योगी ने मां विध्यंवासिनी के दर्शन किए

योगी करीब 15 से 20 मिनट तक मंदिर में रहकर पूजा की और मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री को विंध्यधाम में पंडा समाज के पांच सदस्यों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया।

दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और विंध्य क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “पंडा समाज के सदस्यों के मान व सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। मंदिर परिसर के पास ही संस्कृत विद्यालय की व्यवस्था की जाएगी।”

विंध्याचल से निकलकर योगी मलिन बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493