उप्र : पुरानी रंजिश में कराई थी हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण एसपी सुनीति सिंह ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र के थोरा गांव में रहने वाले कृपाल सिंह की बीते 31 मई को हत्या कर उनके शव को गांव के जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले की जांच कर रही जेवर पुलिस ने बीती रात को बिरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया, “थोरा गांव के रहने वाले गिरिराज की दो वर्ष पूर्व हत्या हुई थी। इस मामले को लेकर गिरिराज का बेटा कपिल और साले कृपाल के बीच रंजिश थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कपिल व उसके मामा ने बिरेंद्र को 10 लाख रुपये की सुपारी देकर कृपाल की हत्या कराई है।”

साजिश के तहत बिरेंद्र 31 की रात अपने दो साथियों के साथ कृपाल के घर पहुंचा और शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर जंगल में शराब पिलाने के बाद बिरेंद्र ने अपने दो साथियों की मदद से कृपाल के गले में बेल्ट का फंदा डालकर हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए ईंट से मृतक के चेहरे को कुचल दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493