विनोद दुआ, राज कमल झा को रेडइंक अवार्ड

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। जाने माने वरिष्ठ पत्रकरा विनोद दुआ और राज कमल झा को मुंबई प्रेस क्लब के प्रतिष्ठित ‘रेडइंक अवार्ड’ के लिए चुना गया है। क्लब ने शनिवार को यह घोषणा की।

विनोद दुआ को रेड इंक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और राज कमल झा को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पत्रकार के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में काम करने वाले 30 अन्य पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और खुशहाली, वाणिज्य, पर्यावरण, मानवाधिकार, फोटोग्राफी, विज्ञान एवं नवाचार, मनोरंजन और जीवनशैली तथा खेल श्रेणियां शामिल हैं।

मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिग आर्ट्स में सात जून को आयोजित समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

दुआ देश के पहले टेलीविजन समाचार कार्यक्रम ‘हिंदी न्यूजट्रैक’ के संपादक रहे और बाद में चलकर समाचार चैनल एनडीटीवी के संपादक बने।

दुआ इस समय डिजिटल मीडिया ‘द वायर हिंदी’ पर ‘जन गण मन की बात’ कार्यक्रम का संचालन करते हैं।

अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस के प्रधान संपादक राज कमल झा ने बीते दो वर्षो के दौरान एक्सप्रेस में खोजी पत्रकारिता लगभग खत्म हो चुकी परंपरा को पुनर्जीवित किया।

एक्सप्रेस के साथ काम करते हुए राज कमल झा ने हाल ही में एक अंतर्राष्ट्रीय खोजी पत्रकारों की टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के काला धन घोटाले का पर्दाफाश किया, जिसे ‘पनामा पेपर्स’ के रूप में जाना गया।

इससे पहले दिवंगत पत्रकार विनोद मेहता, कुलदीप नैयर, एन. राम, मृणाल पांडेय, प्रणव रॉय और टी. एन. नीनान को इस प्रतिष्ठित रेड इंक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493