छग : नक्सलियों के लिए थमेंगे ट्रेन के पहिए (संशोधित)

जगदलपुर, 4 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। नक्सली पांच जून से जनपितुरी सप्ताह मनाने की तैयारी में हैं। इस दौरान जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन के पहिए थमेंगे।

जगदलपुर, 4 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। नक्सली पांच जून से जनपितुरी सप्ताह मनाने की तैयारी में हैं। इस दौरान जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन के पहिए थमेंगे।

नक्सलियों के इस आह्वान के मद्देनजर ईस्टकोस्ट (ईको) रेलवे प्रबंधन ने केके रेलमार्ग पर चलने वाली इकलौती पैसेंजर का संचालन जगदलपुर से विशाखपट्टनम के बीच करने का फैसला लिया है। इसी तरह जगदलपुर और किरंदुल रेल सेक्शन में शाम 6 से सुबह 6 बजे के बीच मालगाड़ियों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

ईस्टकोस्ट रेलवे के पीआरओ जयराम बिरलंगी ने बताया कि प्रबंधन ने ऐहतियात बरतते हुए सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है। 13 जून तक आदेश के मुताबिक ही ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, किरंदुल से चलकर विशाखापट्टनम की ओर जाने वाली वीके पैसेंजर रविवार से जगदलपुर से रवाना होगी, जबकि इसी दिन विशाखापट्टनम से आने वाली पैसेंजर को जगदलपुर में रोक लिया जाएगा। यह ट्रेन किरंदुल तक नहीं जाएगी।

इसी तरह जगदलपुर और किरंदुल रेल सेक्शन में शाम 6 से सुबह 6 बजे के बीच अप और डाऊन मालगाडियों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493