भोपाल, 4 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है।
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर चौहान द्वारा जारी संदेश में नागरिकों से पर्यावरण बचाने, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं उनकी रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने नागरिकों के नाम संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश का पर्यावरण समृद्ध अवस्था में है, वे हरियाली को समृद्ध करने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं, क्योंकि पर्यावरण का अनादर करने से गंभीर समस्याएं उत्पन्न हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन का सीधा संबंध प्रकृति के प्रति मानव व्यवहार में आ रहे बदलाव से है। प्रकृति का आदर-सत्कार करने की परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने से सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नदियों को नया जीवन देने का अभियान चलाने की कार्य-योजना बना रही है।
dharmpath.com dharmpath