प्रदेश मंे रिक्त चल रहे मुख्य आरक्षी के 8601 पदों को प्रोन्नति के आधार पर भरने के लिए पुलिस बोर्ड द्वारा नौ समितियां गठित की गई थीं। इसे लेकर गत 15 मई से 31 मई तक पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन तथा सेनानायक 35वीं पीएसी कार्यालय में बैठकें हुईं थीं।
इन बैठकों में बोर्ड द्वारा सभी आवेदनों पर विचार किया गया। 5030 आवेदनों पर संस्तुति कर दी गई। इसके साथ ही 670 आवेदनों की संस्तुति बोर्ड ने लिफाफे में रखकर सील कर दी। 104 आवंदनों को अपूर्ण पाए जाने पर उन्हंे स्थगित कर दिया गया। इस तरह मुख्य आरक्षी के रिक्त 8601 पदों के सापेक्ष 5030 आरक्षियों को प्रोन्नति करने की संस्तुति पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कर दी गई।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सूर्य कुमार ने मुख्य आरक्षी पद के लिए बोर्ड द्वारा की गई संस्तुतियों को पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह के पास भेज दिया है। इस तरह प्रदेश पुलिस के बेड़े में 5030 मुख्य आरक्षी और शामिल हो गए।
dharmpath.com dharmpath