सीमा पर शांति का चीन का भारत से आग्रह

बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। चीन के दो हेलीकॉप्टरों द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन का मुद्दा भारत द्वारा उठाए जाने की बात कहने के एक दिन बाद मंगलवार को चीन ने दोनों पक्षों से सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की बात कही है।

बीजिंग, 6 जून (आईएएनएस)। चीन के दो हेलीकॉप्टरों द्वारा भारतीय हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन का मुद्दा भारत द्वारा उठाए जाने की बात कहने के एक दिन बाद मंगलवार को चीन ने दोनों पक्षों से सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की बात कही है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें सीमावर्ती वार्ता तंत्र के माध्यम से एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए, ताकि सीमा पर शांति और स्थिरता कायम हो सके।”

उन्होंने कहा, “मैं दोहराना चाहता हूं कि चीन और भारत के बीच सीमा विवाद है। चीन का गश्ती दल समय-समय पर गश्त आयोजित करता रहता है।”

इससे पहले चीन ने भारतीय सीमा पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो हेलीकॉप्टरों द्वारा कथित उल्लंघन का बचाव करते हुए कहा था कि विवादित क्षेत्र में बीजिंग गश्त कर सकता है।

चीनी हेलिकॉप्टरों की उड़ानों को ‘अस्वीकार्य’ करार देते हुए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि नई दिल्ली बीजिंग के समक्ष इस मामले को उठाएगी।

चमोली जिले के बरहोटी में शनिवार को दो चीनी सैन्य हेलीकॉप्टर उड़ते हुए देखे गए थे।

बरहोटी को 1958 में चीन और भारत दोनों ने विवादित क्षेत्र करार दिया था। इन दौरान दोनों पक्षों के बीच इस पर सहमित बनीं थी कि कोई भी पक्ष इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को नहीं भेजेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493