‘102 नॉट आउट’ की टक्कर ‘तुम्हारी सुलू’ से

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन और अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म ‘102 नॉट आउट’ एक दिसंबर को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ से होगी।

उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ 102 वर्षीय पिता और ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय पुत्र की भूमिका में हैं।

बयान के मुताबिक, निर्माताओं ने जुलाई तक शूटिंग पूरी करने का फैसला किया है।

फिल्म ‘102 नॉट आउट’ लेखक-निर्देशक सौम्या जोशी के इसी नाम के सफल गुजराती नाटक पर आधारित है। यह पिता-पुत्र की खूबसूरत कहानी है और फिल्म में दोनों कुछ गुजराती संवाद बोलते दिखेंगे।

अमिताभ और ऋषि दो दशक बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘नसीब’ और ‘कभी कभी’ जैसी फिल्मों में एकसाथ काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493