सलमान व सोनाक्षी फिर लौटे ‘दबंग’ अंदाज में

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रचार के लिए डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भाई सोहेल खान संग पहुंचे अभिनेता सलमान खान ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘दबंग’ के गीतों पर कदम थिरकाए।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के शो के लिए सलमान ने मंगलवार को सोहेल खान के साथ शूटिंग की। ‘नच बलिए 8’ का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।

सेट से सूत्र ने कहा, “सलमान और सोनाक्षी के पुनर्मिलन की बहुत-सी योजनाएं बनाई गई थीं। उन्होंने ‘दबंग’ के दृश्यों को दोहराया। सोनाक्षी ने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ की धुनों पर डांस किया। सलमान और सोहेल प्रस्तुति देखने के बाद हैरान रह गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493