गेट्रर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया, “छात्र फर्नाडिस कार्लोस अंगोला का रहने वाला था। वह गेट्रर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ईसी) की पढ़ाई कर रहा था। बीती रात करीब एक बजे वह होंडा एकॉर्ड कार से कहीं जा रहा था। थाना कासना क्षेत्र के बिरौंडी गोलचक्कर के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।”
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी है।
dharmpath.com dharmpath