लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।
लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में गर्मी व उमस में और इजाफा होगा।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आर्द्रता का स्तर 87 फीसदी से उपर दर्ज किया जाएगा। दिन में उमस में इजाफा होगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्घि दर्ज की जाएगी।
मौमस विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath