आमिर ने सिद्धार्थ रॉय कपूर, रॉनी स्क्रूवाला से हाथ मिलाया

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक ‘सैल्यूट’ के सुपरस्टार आमिर खान ने सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला से मुलाकात की।

फिल्म के प्रचारक ने कहा, “यह फिल्म एकेपी, आरएसवीपी और रॉय कपूर फिलम्स के बैनर तले आमिर, स्क्रूवाला और कपूर संयुक्त रूप से बनाएंगे।”

‘दंगल’ की सफलता के बाद ‘सैल्यूट’ आमिर की दूसरी बायोपिक है।

यह फिल्म महेश मथाई द्वारा निर्मित होगी।

आमिर ‘रंग दे बसंती’, ‘देली बेली’, ‘पीके’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों के निर्माता भी रह चुके हैं।

फिलहाल, आमिर विजय कृष्ण आचार्य की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में व्यस्त हैं। इसमें अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग इस महीने के मध्य से माल्टा में शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493