पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव नौगढ़ स्टेशन पर छह माह के लिए प्रायोगिक आधार पर करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत 12571 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस 11 जून से नौगढ़ स्टेशन पर 20.02 बजे पहुंचकर 20.04 बजे छूटेगी। इसी प्रकार 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस 13 जून से नौगढ़ स्टेशन पर 07.02 बजे पहुंचकर 07.04 बजे छूटेगी।
dharmpath.com dharmpath