नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बेंगलुरू का दौरा करेंगे, जहां वह पार्टी की राज्य इकाई की बैठक में शामिल होंगे। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस दौरे के दौरान वह राष्ट्रीय हेराल्ड की स्मारक प्रकाशन ‘इंडिया एट अ ए क्रॉसरोड्स : 70 साल की आजादी’ भी जारी करेंगे।
कर्नाटक में अगले साल चुनाव होंगे।
कांग्रेस ने पहले घोषणा की थी कि पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के. सिद्धारमैया के नेतृत्व में लड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath