नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। पुलिस ने दक्षिण दिल्ली क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास ने चोरी किए गए स्कूटर और आठ मोबाइल फोन बरामद किए।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने आईएएनएस से कहा, “पकड़े गए नाबालिग दिल्ली के रहने वाले और गरीब परिवार से हैं। ये किसी गिरोह का हिस्सा नहीं हैं।”
पुलिस के अनुसार, झपटमारी के 28 मामले सामने आने के मद्देनजर शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई।
पुलिस 9 जून को मोतीबाग इलाके में एक गुरुद्वारे के पास जांच पड़ताल कर रही थी, तभी दो लड़कोंको बिना नंबर प्लेट वाला स्कूटर चलाते देखा।
पकड़े जाने पर दोनों ने बताया कि स्कूटर दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर क्षेत्र से चुराया था।
पुलिस ने बाद में उनके पास से एक और स्कूटर और आठ मोबाइल फोन बरामद किए।
dharmpath.com dharmpath