महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना, 9 मरे

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई से आ रही एक तेज रफ्तार बस के रविवार को खाई में गिरने से नौ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मुंबई से आ रही बस नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी।

पुलिस के मुताबिक, बस बीड की ओर जा रही थी कि तड़के लगभग पांच बजे चालक का बस से नियंत्रण हट गया और अंभोरा के पास बस 100 फुट गहरी काई में जा गिरी?

पुलिस ने बताया कि मृतकों में अधिकतर मुंबई से हैं।

घायलों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया जबकि अत्यधिक गंभीर रूप से घायल हो चुके लोगों को इलाज के लिए अहमदनगर के अस्पताल ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493