जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया, “जेल में टॉप करने वाला कैदी पुष्पेंद्र पांडेय उनकी जेल में दो साल पहले आया था। पढ़ाई में वह बहुत तेज है। उसने इंटर की परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल कर जेल के सम्मान को भी बढ़ाया है। इसके लिए हम उसे पुरस्कृत करेंगे।”
उन्होंने बताया, “हमने कैदी से आगे पढ़ने के बारे में बात की तो उसने अभी भी पढ़ने की इच्छा जाहिर की। वह अपने जीवन में कुछ बनना चाहता है, जिसके लिए जेल प्रशासन उसका पूरा सहयोग करेगा।”
अधीक्षक ने बताया कि जेल के अंदर से हाईस्कूल की परीक्षा में छह विधार्थी और इंटर की परीक्षा में पांच विधार्थी शामिल हुए थे, जिसमें जेल के कैदी पुष्पेंद्र पांडेय ने सर्वाधिक अंक हासिल कर जेल में टॉप किया है।
dharmpath.com dharmpath