उधर, तोगड़िया के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के धर्मातरण/घरवापसी प्रभारी कैलाशचंद्र श्रीवास्तव सोहगूपुर पहुंचे और घरवापसी करने वाले परिवारों की समस्याएं हल करने की जिम्मेदारी शकुंतला उपाध्याय को सौंपी। शकुंतला ने घरवापसी करने वाले परिवारों के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कैलाशचंद्र श्रीवास्तव ने 20 मई को आर्य समाज मंदिर जमुनिया बाग में सोहगूपुर गांव के 22 मुस्लिम नट परिवारों को वैदिक विधि-विधान से हिंदू धर्म ग्रहण कराया था। घरवापसी के बाद इस परिवारों पर प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। इसकी सूचना पर संघ के पदाधिकारियों के साथ सोहगूपुर पहुंचे श्रीवास्तव ने परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और इसके बाद जलालपुर के थानाध्यक्ष से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था सु²ढ़ करने की मांग की।
dharmpath.com dharmpath