आईबाल ने 13,999 रुपये वाला टैबलेट लांच किया

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। घरेलू उपभोक्ता वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी-आईबाल ने सोमवार को ताजा ‘आईबाल स्लाइड एलेन 4जी2’ का बाजार में अनावरण किया। इसकी कीमत 13,999 रुपये है।

4 जी वोएलटीइ तकनीकि में सक्षम यह उपकरण 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इनबिल्ट(अंतर्निहित) मेमोरी से एक माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक मेमोरी बढ़ाने की क्षमता के साथ आया है।

यह क्वाडकोर प्रोसेसर की क्षमता से युक्त है, जो 1.3 गीगा हर्ट्ज तक की स्पीड प्रदान करता है और यह एंड्रोइड 6.0 मार्शमोलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

10.1 इंच आईपीएस एचडी की डिसप्ले के साथ, टैबलेट में 5 एमपी ऑटो फोकस का रीर(पिछले हिस्से में) कैमरे के साथ एलइडी फ्लैस और 2 एमपी का फ्रंट(अगला भाग) कैमरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493