उप्र : मोदीनगर में बैंक का लॉकर तोड़ कीमती समान लूटे

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की मोदीनगर इलाके में लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में लॉकर तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लुटेरे गाजियाबाद जिले के मोदी क्लॉथ मिल्स में स्थित बैंक की दीवार में सेंध लगाकर लॉकर रूम तक पहुंचे।

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना शनिवार या रविवार की हो सकती है जब बैंक बंद था। बैंक प्रबंधक को चोरी के बारे में सोमवार को सुबह जानकारी हुई।

पुलिस ने अपराध के लिए बैंक की खराब सुरक्षा व्यवस्था को दोषी ठहराया।

पुलिस अधीक्षक एस.एन. सिंह ने कहा, “बैंक में सुरक्षा मापकों की कमी है। अगर किसी भी ओर से बैंक में प्रवेश करने का प्रयास किया गया, तो साइरन बजना चाहिए था। लेकिन साइरन काम नहीं कर रहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493