मंदसौर जा रहे सिंधिया गिरफ्तार

मंदसौर, 13 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस सांसद और पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य कांग्रेस नेताओं को मंदसौर की सीमा पर ढोढर नाके पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया है कि मौके पर मौजूद पुलिस ने सिधिया, सांसद कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सिंधिया उज्जैन होते हुए अपने समर्थकों के साथ मंदसौर की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन्हें मंदसौर में प्रवेश करने से पहले रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस और सिंधिया व कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प भी हुई।

सिंधिया ने इस मौके पर कहा, “मंदसौर में निशेधाज्ञा लागू है, इसका आशय साफ है कि वहां शांति नहीं है। मैं अकेले जाना चाहता हूं फिर भी पुलिस जाने नहीं दे रही है। वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपवास इस आधार पर खत्म करते हैं कि प्रदेश में शांति हो गई है। इससे जाहिर होता है कि या तो यहां शांति नहीं है अथवा चौहान ने ढोंग किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493