उप्र : वाराणसी के मेयर रामगोपाल सड़क हादसे में घायल

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह लखनऊ से वाराणसी लौट रहे थे और रायबरेली-जौनपुर के बीच सलोन कस्बे के पास बाइक सवार तीन युवकों को बचाने के चक्कर में महापौर की गाड़ी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार, हादसे में मेयर रामगोपाल सहित उनके निजी सचिव हेमंत, गनर और ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं। मेयर के सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मेयर की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि मेयर ने कहा कि सभी सुरक्षित हैं।

कथित तौर पर मेयर लखनऊ में आयोजित एक बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493