कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 5 सीआरपीएफ जवान जख्मी

श्रीनगर, 13 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को हुए ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पांच जवान घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि 24 घंटे के अंदर इस तरह का यह दूसरा हमला है।

पुलिस ने कहा कि पुलवामा के त्राल इलाके के लरियार गांव में सीआरपीएफ की 180 बटालियन के शिविर में अतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “विस्फोट में पांच सीआरपीएफ जवान घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की खोज के लिए इलाके की घेरेबंदी की गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोमवार शाम आतंकवादियों ने पुलवामा के त्राल शहर में सीआरपीएफ शिविर में ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493