पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया, “पंवारा थाना क्षेत्र के होलपुर गांव में पिछले साल अक्टूबर में आरोपी विजय सिंह ने अपनी वृद्ध मां रन्नो देवी की पहले गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को जला दिया था। खुद को बचाने के लिए उसने मां का हादसे में जलने का बहाना बनाया। लेकिन, पोस्मार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी फरार हो गया।”
पुलिस काफी दिनों से विजय सिंह की तलाश कर रही थी। एसपी ने बताया कि मंगलवार को विजय सिंह को थानाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath