साकिब ने ‘फादर्स डे’ के लिए लघु फिल्म की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम ने फादर्स डे के लिए नई लघु फिल्म ‘आमद’ की शूटिंग शुरू कर कर दी है। फादर्स डे 18 जून को मनाया जाता है।

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम ने फादर्स डे के लिए नई लघु फिल्म ‘आमद’ की शूटिंग शुरू कर कर दी है। फादर्स डे 18 जून को मनाया जाता है।

डिजिटल मंच टेरीबली टीनी टॉकीज के लिए नीरज उडवानी द्वारा निर्देशित ‘आमद’ पिता और बेटे के संबंधों के बीच की एक खूबसूरत कहानी है। इसमें बेटे को अपने पिता के कथक डांसर होने से शर्मिदगी महसूस होती है।

फिल्म के बारे में साकिब ने कहा, “मैं नीरज को तब से जानता हूं, जब उन्होंने ‘मेरे डैड की मारुति’ लिखी थी और हम अक्सर मिलकर अपने विचारों को साझा करते रहते हैं। उन्होंने मुझसे ‘आमद’ के बारे में बात की और इसमें काम करने के बारे में पूछा।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने फिल्म की पटकथा पढ़ी तो मुझे इसकी कहानी बेहद पसंद आई और मैंने कहा कि इसमें कोई और नहीं, बल्कि मैं खुद काम करना चाहता हूं।”

साकिब इससे पहले प्रवाल रमन की फिल्म ‘दोबारा : सी योर एविल’ में अपनी बहन हुमा कुरैशी के साथ नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493