चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
चंडीगढ़, पंचकुला और पंजाब के मोहाली में बारिश बंद होने के बाद भी बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बाद में बारिश होने की संभावना जताई है।
बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा के हिसार में तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब के पटियाला और अमृतसर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath