कोटद्वार से सरिया लेकर बरेली जा रहे ट्रक की टक्कर सीतापुर से चावल लेकर हरियाणा जा रहे ट्रक से सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर बाईपास पर हो गई। इस जबरदस्त भिड़ंत में दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा एक दूसरे में घुस गया।
बरेली जा रहे ट्रक के चालक बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार व क्लीनर कैलाश और हरियाणा जा रहे ट्रक के शामली निवासी चालक तालिब की हादसे में मौत हो गई। जबकि तालिब का भाई वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायल वसीम को ट्रक काट कर बाहर निकाला, शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा तथा वसीम को भर्ती कराया।
dharmpath.com dharmpath