शिवराज नौटंकी की बजाय किसानों के हित में फैसला लें : दिग्विजय

इंदौर, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें उपवास की नौटंकी की बजाय कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में फैसले लेना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “शिवराज ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम देने का वादा किया था, स्वामीनाथन रिपोर्ट पर अमल का भरोसा दिलाया था, मगर सब भूल गए। वे राज्य के मुख्यमंत्री हैं, उन्हें उपवास जैसी नौटंकी न करके कैबिनेट की बैठक में किसान हित के फैसले करना चाहिए।”

उन्होंने राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए कहा कि मंदसौर में पुलिस की गोली से पांच किसान मारे गए लेकिन गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस ने गोली ही नहीं चलाई। उन्होंने तीन दिन बाद स्वीकारा कि पुलिस ने ही गोली चलाई थी। शिवराज ऐसे गृहमंत्री को तुरंत बर्खास्त करें।

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी के सवाल पर सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति किसानों के लिए आंदोलन करेगा, वह उसके साथ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493