जनता से नहीं मिलने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के उन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है जो लोगों से इसलिए नहीं मिलते क्योंकि उन्होंने मिलने के लिए पहले से समय नहीं लिया है।

मुख्य सचिव को बुधवार को लिखे पत्र में केजरीवाल ने शीर्ष अधिकारी से सभी अधिकारियों को एक कड़ी चेतावनी जारी करने को कहा है कि इस निर्देश का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने मई में सभी मंत्रियों व अधिकारियों से जनता से बिना पहले से समय लिए अपने कार्यालय में सुबह 10 बजे से 11 बजे सभी कार्य दिवसों में मिलने का निर्देश दिया था।

केजरीवाल ने एक पत्र में कहा, “यह कदम सरकार को जनता के लिए सुलभ बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी के कमरे के बाहर यह बोर्ड रखा जाना चाहिए कि ‘यह अधिकारी जनता से मिलने के लिए उपलब्ध है, पहले से समय लेना जरूरी नहीं है, सभी कार्य दिवस में 10 बजे से 11 बजे के बीच। यदि वह मौजूद नहीं रहता तो कृपया शिकायत करने के लिए इस नंबर पर कॉल कीजिए।’

उन्होंने निर्देश दिया कि इस तरह की सभी कॉल को रिकॉर्ड किया जाएगा और प्रतिदिन उनके कार्यालय में इसकी एक प्रति जमा की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493