नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश पी.एन.भगवती के निधन पर शोक जताया।
भगवती का गुरुवार को निधन हो गया था।
मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “न्यायाधीश पी.एन.भगवती का निधन दुखद है। वह भारतीय कानूनी जगत के दिग्गज थे। उन्हें मेरी संवेदनाएं।”
उन्होंने कहा, “न्यायाधीश पी.एन.भगवती के उल्लेखनीय योगदान से हमारी न्याय प्रणाली अधिक सक्षम हो गई और न्याय व्यवस्था तक लोगों की पहुंच अधिक सुगम हो गई।”
भगवती का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उन्हें कुछ दिनों पहले ही बीमारी की वजह से दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 95 वर्ष के थे।
उन्हें जनहित याचिकाओं की अवधारणा लाकर देश में न्यायिक सक्रियता की शुरुआत के लिए जाना जाता है।
वह 12 जुलाई 1985 से 20 दिसंबर 1986 तक देश के न्यायाधीश रहे। उनका जन्म 21 दिसंबर 1921 को हुआ था।
dharmpath.com dharmpath