लेबनान में आईएस के 2 ठिकानों का भंडाफोड़

बेरूत, 16 जून (आईएएनएस)। लेबनान सेना की खुफिया इकाई ने गुरुवार को आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टेलीविजन चैनल ‘एलबीसीआई’ के हवाले से बताया कि इन ठिकानों से नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से अधिकतर लेबनान के हैं।

‘टीवी’ स्टेशन के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्धों की अभी भी खुफिया निदेशालय द्वारा पूछताछ की जा रही है।

सामान्य सुरक्षा निदेशालय ने हाल ही में एक आईएस ठिकाने को नष्ट करने की घोषणा की थी, जो रमजान के पवित्र महीने के दौरान देश में हमलों की योजना बना रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493