राष्ट्रपति चुनाव : सोनिया से मिलने पहुंचे राजनाथ, नायडू

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और एम. वेंकैया नायडू कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचे।

राजनाथ और नायडू 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए यहां पहुंचे हैं।

भाजपा के दोनों वरिष्ठ नेता 10 जनपथ स्थित सोनिया के आवास पर सुबह लगभग 11 बजे पहुंचे।

राजनाथ सिंह और वेंकैया नायडू भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति का हिस्सा हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493