उप्र : अवैध असलहों के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार (फोटो सहित)

एसएसपी कैम्प ऑफिस में एसएसपी दीपक कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि वजीरगंज पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कैसरबाग बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान अजय शंकर, बृज कुमार और कमलेश कुमार के रूप में हुई।

एसएसपी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में से बृज कुमार हिस्ट्रीशीटर है। वह अपने साथियों की मदद से राजधानी और आसपास के जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने कई लोगों को हथियार सप्लाई करने की बात कबूली है। इन लोगों ने अब तक किसको-किसको हथियार बेचे हैं, उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी ने बताया कि बंथरा थाना प्रभारी बंथरा शिवशंकर सिंह की टीम ने भी मुखबिर की सूचना पर चेंकिंग के दौरान तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से मुंगेर की 5 पिस्टल, एक बाइक और एक कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए ये तीन तस्कर हैं अंकित गुप्ता, अन्नू उर्फ तनु और अभय उर्फ पंडित।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493