उप्र : हाथरस में बस पलटी, 25 घायल

शनिवार तड़के करीब पांच बजे फरु खाबाद डिपो की बस आनंद विहार से फरु खाबाद के लिए जा रही थी। रास्ते में सिकंदराराऊ इलाके के पंत चौराहे के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

हादसे के बाद मौके से चालक राजेश कुमार और परिचालक गोविंद राम फरार हो गए। वहीं शोर सुनकर आए लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया।

बताया जा रहा है कि हादसा चालक को आई झपकी की वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493