सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन लगाएगी 13 फेरे

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने शनिवार को बताया कि 07091 सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक विशेष गाड़ी 4, 11, 18, 25 जुलाई, 1, 8, 15, 22, 29 अगस्त तथा 12, 19, एवं 26 सितंबर दिन प्रत्येक मंगलवार को सिकंदराबाद से 21.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन मुगलसराय, बक्सर, आरा, पटना होते हुए गुरुवार को 18.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि वापसी यात्रा में 07092 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी 7, 14, 21, 28 जुलाई, 4, 11, 18, 25 अगस्त तथा 1, 8, 15, 22 एवं 29 सितंबर दिन प्रत्येक शुक्रवार को रक्सौल से 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुगलसराय, इलाहाबाद होते हुए तीसरे दिन रविवार को 06.55 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।

यादव ने बताया कि इस विशेष गाड़ी की संरचना में एसएलआर के दो, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित शयनयान टू टीयर का एक तथा वातानुकूलित शयनयान थ्री टियर के तीन कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493