तेलंगाना मेडिकल डिवाइस पार्क में 14 कंपनियां इकाइयां स्थापित करेंगी

हैदराबाद, 17 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के सुल्तानपुर में लांच किए गए मेडिकल डिवाइस पार्क में कम से कम 14 कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए सामने आई हैं।

तेलंगाना के उद्योग मंत्री के. टी. रामा राव ने इस पार्क को लांच करते हुए कहा कि इन कंपनियों द्वारा कुल 425 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इससे करीब 4,000 प्रत्यक्ष रोजगार और 8,000 अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होगा।

मंत्री ने इन 14 कंपनियों को उनकी जमीन के कागजात सौंपे, जिनमें अपोलो हॉस्पिटल और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी साइंट लि. भी शामिल है।

यह पार्क 250 एकड़ क्षेत्र में बन रहा है, इसमें मेडटेक नवाचार और निर्माण के लिए एक समर्पित पारिस्थितिकी तंत्र होगा।

अधिकारियों ने कहा कि यह देश में मेडिकल डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक बनाने की सबसे बड़ी सुविधा होगी और यहां मेडिकल नवाचार, शोध व विकास और उत्पादन पर जोर दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493