नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुर्तगाल में दावानल की चपेट में आने से 58 लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया।
मोदी ने ट्वीट किया, “पुर्तगाल में जंगल की आग में लोगों के मारे जाने की खबर सुनकर दुख हुआ।” मोदी 24 जून को इस यूरोपीय देश की यात्रा करने वाले हैं।
पुर्तगाली सरकार की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़े के अनुसार, मध्य पुर्तगाल के एक जंगल में लगी आग में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई और अन्य 54 घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath