सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस अमूल डेयरी प्लांट का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया, वह सपा सरकार की ही देन है। भाजपा को यह स्वीकार करने में क्या संकोच है कि अखिलेश यादव ने ही चक गंजरिया क्षेत्र में अमूल का प्लांट लगवाया था। राजनीति में नैतिकता को भी थोड़ी जगह दी जानी चाहिए।
चौधरी ने कहा, “भाजपा का राजनीतिक आचरण ही कुछ इस तरह का है कि उसमें ‘सत्य’ के सिवा सबकुछ होता है। अफवाहबाजी और झूठे सपने दिखाकर वे सत्ता में आ तो गए हैं, लेकिन अभी तक विकास का कोई नया काम नहीं बता सके हैं। राजनीतिक मोर्चे पर भाजपा ने तय कर रखा है कि झूठ बोल-बोल कर सपा सरकार को बदनाम किया जाए।”
उन्होंने कहा कि भाजपा का तौर-तरीका है ‘काम अखिलेश सरकार का और नाम भाजपा सरकार का’ लगता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में शामिल लोग तीन माह में ही बदहवाशी के शिकार हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath