उप्र : अनिल दुजाना गैंग का इनामी सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 17/18 जून की रात थाना पल्लवपुरम व क्राइम ब्रांच मेरठ की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर इनामी व कुख्यात वांछित अपराधी रोबिन त्यागी को मेरठ के रुड़की रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, एक नाजायाज पिस्टल 0.32 बोर मय चार जिंदा कारतूस बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अनिल दुजाना गैंग का सदस्य है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद गाजियाबाद, मुजफ्फर नगर व गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानो पर हत्या, लूट, डकैती, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 20 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी कुछ माह पूर्व ही हत्या के अभियोग में जमानत पर रिहा हुआ है, रिहा होने के बाद से ही हत्या का प्रयास व रंगदारी जैसे अपराध में सक्रिय है। इस संबंध में जनपद गौतमबुद्धनगर व जनपद गाजियाबाद में अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित है। जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना कासना से संबंधित अभियोग में अभियुक्त पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493