नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी में सुबह तक भारी बारिश जारी रही।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिनभर मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश जारी रहेगी और बादल गरजने की भी संभावना है।”
उन्होंने कहा, “एक जून से लेकर अब तक कुल 81.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।”
राजधानी में सोमवार सुबह भी बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद दोपहर में निकली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
राजधानी का सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath