पूर्व न्यायाधीश कर्णन तमिलनाडु में गिरफ्तार

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.एस. कर्णन को मंगलवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में गिरफ्तार कर लिया गया। सर्वोच्च न्यायालय ने अवमानना के मामले में कर्णन के खिलाफ छह महीने कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन वह तब से लापता थे।

कर्णन के वकील पीटर रमेश कुमार ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पूर्व न्यायाधीश को चेन्नई लाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493